नसरीन बानो व उमर जीशान ने नीट क्वालीफाई किया

मऊ – मऊ शहर के मुहल्ला रघुनाथ पूरा निवासी नसरीन बानो ने NEET उत्तीर्ण किया। नसरीन के पिता का देहांत हो चुका है। नसरीन की मां हुस्ना बानो वाणिज्य कर विभाग में वरिष्ट सहायक के पद पर कार्यरत हैं। नसरीन ने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल से पास किया है। नसरीन ने बनारस से नीट की कोचिंग की थी।
नसरीन की कामयाबी पर लिटिल फ्लावर स्कूल के निदेशक मुरलीधर और पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने बधाई दी है।
इसी तरह नगर पंचायत अमिला निवासी अरशद अमीन के पुत्र उमर जीशान ने नीट 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों सहित पूरे नगर का नाम रोशन किया है।
उमर जीशान ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल मऊ से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद आकाश इंस्टीट्यूट बनारस से नीट की तैयारी की। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने तीसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है
उमर जीशान ने 620 नंबर प्राप्त किया, इनकी ऑल इंडिया रैंक 11297 है।


Posted

in

by

Tags: