मऊ। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के दो सार्वजनिक स्थानों रौज़ा बाज़ार व कलेक्ट्रेट कैम्पस में मुफ्त इण्टरनेट (वाई-फाई) सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उक्त के सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तैयब पालकी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के रौज़ा बाज़ार व कलेक्ट्रेट कैम्पस में नगर पालिका द्वारा वाई-फाई की व्यवस्था की गयी है। जिससे शहर के बाशिंदो को मुफ्त इण्टरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नगर पालिका परिषद द्वारा वाईफाई आदि यंत्रों को लगाया जायेगा और लोगों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराई जायेगा। इसके लिये कार्ययोजना तैयार की गई है।

नगर के दो सार्वजनिक स्थान वाई-फाई से युक्त, मिलेगी मुफ्त इण्टरनेट सुविधा
Posted
in
by
Tags: