पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई, विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 23 कटरा भरहू का पुरा में श्री मदनी हसीन से अतिकुर्रहमान तक लगभग 2.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली, सी0सी0 इण्टरलाकिंग कार्य एवं वार्ड नं0 11 मु0 परदहां उ0 मुंशीपुरा के सेल टेक्स रोड मोबिन के मकान से दीपू फर्नीचर होते हुए डा0 आर0बी0सिंह तक लगभग 4.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुए नाली मरम्मत, आर0सी0सी0 पटिया एवं रबर मोल्ड इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मनोनित सभासद धमेन्द्र राय के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
सभासद धमेन्द्र राय एवं क्षेत्रीय जनता ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सभासद ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में मऊ नगर तेजी से उन्नति कर रहा है। इनके द्वारा कराये जा रहे कार्याें से नगर का कोई भी क्षेत्र वंचित नहीं। हम इसके लिये इनके आभारी हैं।
लोकार्पण के उपरान्त पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि नगर समुचित विकास की ओर अग्रसर है। उन्हांेने कहा कि दीपावली के त्योहारों को मद्देनजर रखते हुये नगर भर में रास्तों की मरम्मत, पथ-प्रकाश एवं सफाई का विशेष प्रबन्ध किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का त्योहार समृद्धि, खुशहाली एवं आर्थिक निर्भरता का प्रतीक है। हमें इस त्योहार के मूल को मद्देनजर रखते हुये सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा एवं नगरवासियों की आर्थिक उन्नति तथा नगर के समुचित विकास के प्रति निःस्वार्थ योगदान देने का संकल्प लेना चाहिये। श्री पालकी ने कहा कि हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। नगर के विकास एवं आर्थिक उन्नति के प्रति सम्भावित बिन्दुओं पर विचार कर आपके हित को मद्देनजर रखकर ही बोर्ड कार्य कर रहा है। उन्होंने अपनी कामना में कहा है कि समृद्धि के प्रतीक दीपावली के इस शुभ अवसर पर आपको ढेरों खुशियां प्राप्त हों।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद धर्मेन्द्र राय, खैरुल बशर, मोबीन, अतिकुर्रहमान आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: