जल निकासी की समस्या के निदान हेतु पालिकाध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों संग किया निरीक्षण

मऊ। नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा दक्षिणी, कासिम पोखरी, हैदर नगर, रघुनाथ पुरा, बुलाकीपुरा, पहाड़ पुरा, साबरी मस्जिद, कम्हरिया, रहमत नगर आदि मुहल्लों की जलजमाव की समस्या के निदान हेतु पालिकाध्यक्ष मु0 तैयब पालकी ने रेलवे के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि रेलवे द्वारा आज़मगढ़-मऊ रेल मार्ग पर दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। रेलवे पुलिया के बन्द होने से शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पालिकाध्यक्ष श्री पालकी ने निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों से मांग की कि शहर की जल निकासी को रोक कर कोई कार्य न किया जाये इससे शहर में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है एवं जनता में आक्रोश है। पालिकाध्यक्ष की मांग को मानते हुए रेलवे अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि वर्तमान समय में जल निकासी की समस्या के निदान हेतु आज़मगढ़-मऊ रेल मार्ग के किनारे से कच्चे नाले की खुदाई का कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कर दिया जायेगा। ताकि शहर में जल जमाव की समस्या न उत्पन्न हो पाये। नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि मैं काफी समय से नाले के निर्माण के लिये प्रयासरत हूँ। इसके लिये मेरे द्वारा निरन्तर रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बात-चीत की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका के अवर अभियंता सी0पी0 दूबे, रेलव के अधिकारीगण, सभासद अज़हर कमाल फैज़ी आदि उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: