सपाईयों ने किसानों की शहादत को स्मृति दिवस के रूप में दिए जलाकर मनाया

मऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखीमपुर में किसान नौजवान पत्रकार के ऊपर कार से कुचलकर हत्या के एक माह व्यतीत होने पर किसान स्मृति दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मृतक आत्माओं को सायं 6बजे दिया जलाकर श्रद्धाजंली दी गई।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज मृतक आत्माओं को शांति हेतु श्रद्धांजलि दे रहे हैं और आज ही दीपावली की पूर्व संध्या भी है आज दीप जलाकर दुष्ट एवं देश के विनाशक तत्वों का नाश करने का तथा रामकृष्ण के तरह मँहगाई भ्रष्टाचार के आग में जल रही जनता का उद्धार करने के लिए एक भला व्यक्ति का आगमन होगा। जिसके आने से पुनः देश प्रदेश हरा भरा खुशहाल हो जाएगा।
इस अवसर पर जिलामहासचिव कूद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, छात्रसभा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, युवजनसभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष धीरज राजभर, जिलासचिव योगेन्द्र यादव, विनोद तिवारी, ज़हीर सेराज, गौरव पांडेय, मुरलीधर यादव, रामविलास यादव, गोपाल यादव, अभय यादव आदि सैकड़ों लोगों ने दिया जलाकर श्रद्धांजली दी।


Posted

in

by

Tags: