मऊ (रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने नीट 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें मऊ के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सफलता प्राप्त की है
आप को बता दें कि नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले इन छात्रों को देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में कट-ऑफ के आधार पर दाखिला मिल सकेगा और बुनकरों के ये बेटे बेटियाँ डाक्टर बन कर समाज की सेवा के लिए उपलब्ध होंगे।
जब नीट का रिजल्ट घोषित किया गया तो उसमें जहां नगमा आफरीन, नगमा एरम, ओरूसा अतहर, नसरीन बानो, रैहान महफूज़, ताबिश मसूद, उमर जीशान आदि ने सफलता प्राप्त की है, वहीं मऊ के अज़ीमाबाद निवासी रेयाज़ अहमद की पुत्री सना अंजुम ने भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, इन्होने 628 नंबर प्राप्त कर आल इंडिया 8854 रैंक व 3298 कैटेगॉरी रैंक पर हैं।
इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट डीएवी इंटर कालेज से किया। इनकी सफलता पर डीसीएसके पीजी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मो.ज़्याउल्लाह, अमीर हमज़ा आज़मी, सईदुज़्ज़फर, सरफराज़ सिल्को, एजाज़ अहमद आदि ने बधाई दी है।
इसी तरह मऊ के घोसी- करीमुद्दीन पुर निवासी तीन युवकों ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
जिसमें एखलाक अहमद के पुत्र मोहम्मद शाहजहाँ ने 608 नंबर प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 15440 व कैटेगॉरी रैंक 6132 प्राप्त की। इन्होंने हाईस्कूल संत नार्बट इंटर कॉलेज घोसी से व इंटरमीडिएट नेशनल इंटर कॉलेज नदवासराय से पास किया नीट की तैयारी एलेन कोटा से की और दूसरी बार में सफलता प्राप्त की।
इसी तरह मोहम्मद हाशिम के पुत्र मोहम्मद अहसन ने 653 नंबर प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 3579 व कैटेगॉरी रैंक 1153 पर रहे। इन्होंने हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड सऊदी अरब के रेयाज़ से पास किया जबकि इंटरमीडिएट अलीगढ़ से किया। इन्होंने बंसल क्लासेज़ अलीगढ़ से कोचिंग की और दूसरी बार में ये सफलता प्राप्त की।
इसी कड़ी में डॉ जावेद अंसारी के लड़के मोहम्मद आमिर ने 609 नंबर प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 15339 व कैटेगॉरी रैंक 6089 पर रहे। इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अलीगढ़ से किया, एक साल कोटा में रह कर एलेन से कोचिंग की और फिर कोचिंग छोड़ कर घर पर ही रहकर स्वयं से पढ़ाई कर चौथी बार में ये सफलता प्राप्त की।
घोसी के एक ही मोहल्ले के तीन छात्रों ने सफलता प्राप्त कर घोसी जैसी छोटी सी जगह पर छात्रों के लिये रोल मॉडल बन गए हैं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
घोसी के एक ही मुहल्ला निवासी तीन छात्रों को नीट में मिली सफलता, मऊ की सना अंजुम ने भी दिखाई अपनी प्रतिभा
Posted
in
by
Tags: