मऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और माल्यार्पण कहाकि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ आपसी भाईचारा बिगड़ा है बल्कि सरकार हर मुद्दों पर फेल हुई। महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी से देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं, नौकरियां छीनी जा रही है, रोजगार के अवसर पैदा नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों की उम्मीद उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की है। नए पदाधिकारियों को इस मिशन में मुस्तैदी से लगने का आह्वान किया। सभी विधानसभाध्यक्षों को यथाशीघ्र कमेटी गठित करने के बाद सेक्टर और बूथ की कमेटियों को दुरुस्त करने को कहा। इसके लिए सभी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग भी लेने का सुझाव दिया। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों पर सभी नेताओं, पार्टी के बूथ और सेक्टर अध्यक्षों से निवेदन किया कि वह उपस्थित होकर अधिक से अधिक नाम बढ़ाएं और फर्जी वोटरों को हटवाने का कार्य करें। कहाकि बीजेपी सरकार अंतिम समय में वोटर लिस्ट से नाम चिन्हित कर कटवाने का कार्य कर रही है।।इसलिए बूथ के साथी चौकन्ना रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अबुबकर अंसारी अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता लिए। जिलाध्यक्ष ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।बैठक को पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू,जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, नन्हकू राजभर, सीताराम कुशवाहा, वीरेंद्र चौहान,गंगा चौहान, रमेश दूबे,महेंद्र चौहान, रविन्द्र खरवार,रामधनी यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया,रामधनी चौहान,जयप्रकाश यादव, डा. ओम प्रकाश यादव, गौरव पांडे, दिलीप पांडे, राहुल निषाद, अखंड प्रकश पांडे, विनोद यादव,अमान अहमद,रामप्रकाश यादव बबलू , ज़हीर सेराज, मुखतार हुसैन,अब्दुल सलाम, शकील अहमद, आदि उपस्थित रहे।
