मऊ पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह ने दी जानकारी, 16 को प्रधानमंत्री कर सकते हैं एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

रानीपुर से एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए बनेगा इंटरचेंज

मऊ-अपर मुख्य सचिव गृह, यूपीडा सी0ई0ओ0 श्री अवनीश अवस्थी जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर अपर मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि दिनांक 16 नवंबर 2021 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा यूपीडा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन संभावित है। 16 नवम्बर को जन सामान्य के आवागमन हेतु एक्सप्रेसवे समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले मुख्य मार्ग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा एक्सप्रेसवे जनपद मऊ में कोई इंटरचेंज नहीं था जिसकी मांग पूर्व में की गई थी, अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा जनपद मऊ रानीपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम-गोकुलपुरा में यूपीडा एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज का निर्माण कार्य कल से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त यूपीडा एक्सप्रेसवे के किनारे चयनित पांच विद्यलयो को स्मार्ट क्लास बनाने एवं उसके भवनों के पुनरोद्धार कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


Posted

in

by

Tags: