मऊ- उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पर सम्पूर्ण समाधान दिवसों के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में मधुबन तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के लिए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ जिलाधिकारी द्वारा समस्याएं सुनी गयी। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजा सुल्तानपुर गौतम के गाटा संख्या 196 रकबा 0.3930 बिरेंद्रनाथ के नाम पर संक्रमणीय भूमिधर दर्ज है आवेदक की शिकायत थी कि इस खाते पर राजस्व निरीक्षक मधुबन के आदेश दिनांक 20.09.2020 अंतर्गत धारा 38(6) में उदयभान पुत्र रामनरेश का नाम फर्जी तरीके से अंकित कर दिया गया है, जांच में स्पष्ट हुआ कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक दोनों के अनुसार फर्जी हस्ताक्षर से आदेश कराया गया है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल उसकी समस्या का निस्तारण करा दिया गया। उक्त अवसर पर 60 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 आवेदन का निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिशासी अभियंता विद्युत तृतीय अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा उनका एक दिन का वेतन रोकने के लिए निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें: डीएम
Posted
in
by
Tags: