मतदाता बनकर मज़बूत लोकतंत्र बनाने में निभाएं अहम भूमिका

मऊ – जनपद में विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं एवं युवाओं को मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के लिए शिक्षित, जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत धार्मिक गुरूओं ने भी युवाओं से अधिक से अधिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की इस के लिए आज जुमा में भी अलग-अलग मस्जिदों से भी मतदाता जागरूकता की अलख जगाई गयी।
धर्म गुरूओं में मौलाना मुफ्ती अनवर अली, मौलाना मोहम्मद मज़हर आज़मी, मौलाना इफ्तिखार अहमद मिफ्ताही, मौलाना मज़हर अली मदनी, मौलाना खुर्शीद अहमद मिफ्ताही, कारी मसीहुर्रहमान, मौलाना अज़ीज़ुर्रहमान रिज़वी, मौलाना इकबाल अहमद मोहम्मदी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस नोट जारी कर शहर के लोगों से अपील की है कि जागरूक मतदाता बनकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में एंव इसमें भागीदारी के लिए जो लोग भी 18 वर्ष की आयु को पहुंच गए हैं अपना नाम वोटर लिस्ट में अवश्य दर्ज करा लें एंव लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, इसके लिए 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को सभी पोलिंग बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे जहां से नये मतदाता का फार्म भर कर जमा कर सकते हैं या नाम में या अन्य कोई त्रुटि हो तो सही करवा सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: