मऊ – मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को नहरो की साफ-सफाई कराने के सख्त निर्देश दिये। इसके उपरान्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोवंश आश्रय स्थल से सम्बन्धित जो भी कार्य अभी तक अपूर्ण है उसको पूर्ण कराने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सृजन ग्रामद्योग योजना की प्रगति काफी खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में सामुदायिक शौचालय रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर स्थिति अच्छी नही पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा स्थिति को सुधारने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। इसीक्रम में राष्ट्रीय पेय जल मिशन में प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा इसमें प्रगति लाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता नलकूप को दिये। समीक्षा बैठक में विकास खण्ड रानीपुर में पिरूआ काझा मार्ग से सिंहोरमा तक इण्टलाकिंग मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा अधिशासी अभियन्ता आर0एस0 को निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पिछली बार की अपेक्षा इस बार जिस विभाग की प्रगति नही हुई है उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 टीकाकरण मंे जनपद का स्थान पिछड़ रहा है। जनपद में एक दिन में जितना टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित है उसको गावं में कैम्प लगाकर पूर्ण करायें। बैठक में ई0ओ0 मु0बाद गोहना के के अनुपस्थित पाये जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न
Posted
in
by
Tags: