आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 75 वी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को बढुवा गोदाम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा लोगों को विधिक रूप से जागरूक किया गया, साथ ही प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया व समाज के अंतिम व्यक्ति को सुलभ न्याय प्रदान कराने का भरोसा दिलाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी व महिला कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से निराश्रित बच्चों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगो को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोनीधापा इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन प्राधिकरण द्वारा किया गया। निबंध प्रतियोगिता में रुचि त्रिपाठी सोनीधापा प्रथम रही, तरुनीम दूसरे स्थान पर व तीसरे स्थान पर फैजान अकबर रहे। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी मद्धेशिया सोनी धापा प्रथम रही व दूसरे स्थान पर मोविना, आलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में नूरजहां कौसर आलिया गर्ल्स कालेज प्रथम रही, दूसरे नंबर पर अर्शी बानो तथा शिम्पी सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुवा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक सोनीधापा इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल मंजू राय, रिचा, वीणा गुप्ता धीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: