मऊ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा जिले के सबसे अधिक छात्र छात्राओं की संख्या वाले महाविद्यालय डी०सी०एस०के० पीजी कॉलेज मऊ के हिंदी विषय के प्रोफेसर तथा उपप्राचार्य रहे डॉ शर्वेश पांडेय जी के नए प्राचार्य पद का पदभार ग्रहण करने पर अभाविप जिला संगठन मंत्री अनूप भारत के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ मिठाई खिलाकर बधाई देकर स्वागत किया गया। प्राचार्य शर्वेश पांडेय ने भी सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद कहते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में किसी भी विद्यार्थी को किसी भी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा और कॉलेज की व्यवस्थाओं को पहले से और भी सुदृण और अच्छी व्यवस्था दिया जायेगा तथा सभी संकायों को हमेशा व्यवस्थित किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग सहसंयोजक सुधांशु सिंह, जिला सहसंयोजक ओमकार सिंह, छात्र नेता तथा जिला आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता मोदी, नगर मंत्री आशुतोष यादव, नगर सोशल मीडिया प्रमुख अविनाश गुप्ता, आशीष कुमार, विपुल कुमार, नगर सहमंत्री रवि गुप्ता, अमित पांडेय, एस० एफ० एस० प्रमुख रोहित यादव आदि कार्यकर्ता ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विद्यार्थी परिषद मऊ ने किया नए प्राचार्य का स्वागत
Posted
in
by
Tags: