किसान बिल वापस लेना मोदी सरकार की मजबूरी है। किसान बिल वापसी का यह एलान उत्तर प्रदेश और अन्य चार राज्यों में होने वाले चुनावों के ऐन मौके पर किया गया जो इस बात का द्योतक है कि बीजेपी समाजवादी पार्टी के दिन प्रतिदिन मजबूत होते हुये जनाधार को देखकर काफी डरी हुई है। उक्त बातें आज मऊ में पूर्व पालिकाध्यक्ष के आवास मसकन पर पहुंचे अबू आसिम आज़मी ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि इस घातक और विनाशकारी बिल वापसी के एलान से योगी सरकार को कोई राजनैतिक फायदा नहीं मिलने वाला है क्यों कि बीजेपी सरकार की जनविरोधी एवं घातक नीतियों से अवाम अच्छी तरह से अवगत हो चुकी है। सूबे में पुनः समाजवादी सरकार की वापसी तय है और अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में हम सूबे को पुनः उन्नति की राह पर ले जाने के लिये अभी से तत्पर हैं। इसी प्रकार सीएए पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुये उन्हों कहा कि भारत एक गणतन्त्र राष्ट्र है यहां हमारी व्यवस्था संविधान के अनुसार चलती है और सभी को अपने अपने धर्म के अनुसार काम करने की पूर्ण आजादी है इस लिये मैं कहता हूँ कि सीएए धर्म विरोधी कानून है जिसकी वापसी भी एक सशक्त गणतन्त्र के लिये अति आवश्यक है।
इसके बाद श्री आसिम ने मस्कन पर मौजूद पार्टी के नेताओं एवं मुस्लिम बुद्धिजीवियों से बात चीत करते हुये कहा कि पिछली 2012 से 2017 में स्थापित समाजवादी सरकार ने मुसलमानों की उन्नति के लिये बड़े पैमाने पर काम किया और इनको सरकार में 20 प्रतिशत भागीदारी देकर इनके अतीत और भविष्य को बेहतर बनाने की राहें हमवार करने की लगातार कोशिश करती रही। पार्टी के महारष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी समाज अथवा व्यक्ति की उन्नति तब तक सुनिश्चित नहीं हो सकती जब तक वह स्वयं अपने आप को राजनैतिक तौर पर मजबूत न कर ले। सामूहिक उन्नति एवं विकास की कल्पना बिना राजनैतिक दृढ़ता, संकल्प एवं एकजुटता के सम्भव नहीं हो सकती।
श्री आजमी ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से भी बातचीत कर मुख्य रूप से उनसे जिले की मूल समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गाें के हित के लिये सतत् प्रयासरत् है। श्री आसिम ने यह भी कहा कि मुसलमानों को चाहिये कि वह सर्वगुण सम्पन्न समाज के सृजन में समाजवादी पार्टी का साथ दें ताकि पार्टी सत्ता में आने के उपरान्त उन्हें पिछड़ी अवस्था से उबार कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ दे जो वर्तमान राजनैतिक दृष्टि से अति आवश्यक है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने मस्कन पर प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम का आभार प्रकट किया और कहा कि आपके आगमन से बुनकरों में एक नई जान आ गयी है जिससे मऊ के बुनकर और अधिक ताकत और समर्पण के साथ समाजवादी पार्टी के संग जुड़ेेंगे।

किसान बिल वापसी मोदी की मजबूरी:अबू आसिम
Posted
in
by
Tags: