मऊ- जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ द्वारा माह दिसंबर 2021 में प्रथम चक्र में दिनांक 12-12-2021 से 20-12-2021 तक होने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड पर 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्ड के सम्बद्ध प्रति यूनिट गेहूं 03 किग्रा तथा चावल 02 किग्रा खाद्यान्न निशुल्क वितरण किया जाएगा तथा साथ-साथ समस्त कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 01 किग्रा आयोडाइज्ड नमक दाल/साबुत चना तथा 01 लीटर खाद्य तेल का वितरण निशुल्क किया जाएगा। समस्त संबंधित उचित दर विक्रेता गढ़ अपने दुकान पर उक्त आशय की सूचना अपने-अपने दुकान सूचना पट पर प्रदर्शित करेंगे। जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड धारकों को दिसंबर माह में मिलेगा ये लाभ
Posted
in
by
Tags: