मऊ में बनेगा “आई लव मऊ” सेल्फी प्वाइंट, मिर्ज़ाहादीपुरा में 50 मीटर से अधिक ऊंचाई पर तिरंगा फहराए जाने की योजना

मऊ। बड़े महानगरों को स्वच्छ रखने के लिए और लोगों को नगर साफ सुथरा रखने के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाया गया हैं, जहां पर लोग आकर सेल्फी खींच कर यह बतातें है कि वे भी शहर को साफ सुथरा रखने में अपना अहम योगदान दे रहें हैंम वही जनपद के नवागत सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन नाथ भी नगर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट स्थित तिराहा को मॉडल तिराहा घोषित कर तिराहे के पास एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराने जा रहें हैं । यह मॉडल तिराहा एवं (आई लव मऊ सेल्फी प्वाइंट) जनपद के सबसे स्वच्छ और साफ सुथरा तिराहा होगा, जहां लोग आकर्षक सेल्फी खींच कर जनपद के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का काम करेंगे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन नाथ ने बताया कि इस मॉडल तिराहा पर चौबीस घंटे खुलने वाले कैंटीन , एक गार्डन , एवं आमजन के बैठने के लिए उचित व्यवस्था होगी । ढेकुलिया घाट स्थित यह मॉडल तिराहा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सबसे संवेदनशील एवं जाम से ग्रसित चौराहा मिर्जाहादीपुरा चौराहा को चौड़ा करने एवं सुंदर करने हेतु अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस चौराहे में एक मध्य में 5 मीटर की ऊंचाई को बढ़ाकर तिरंगा ध्वज लगभग 50 मीटर से अधिक ऊंचाई पर फहराए जाने की योजना है।साथ ही प्राक्कलन बनाया जा रहा है तथा आर्किटेक्ट मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है, जिसका अंतिम स्वरूप जिलाधिकारी द्वारा दिया जाएगा तथा इस प्रकार जनपद मऊ मे एक विशिष्ट एवं अद्भुत तिराहा का विकास होगा।तिराहे के सुंदरीकरण हेतु क्षेत्राधिकारी ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की टीम सीमांकन के लिए उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: