सदभावना कमेटी ने मुशायरे के माध्यम से कौमी एकजहती का पैगाम देने का उठाया बीड़ा, शायरों ने बांधा समां

मऊ – सदभावना कमेटी की जानिब से बीती रात पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के घर के सामने ईदगाह सहन में एक भब्य कविसम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ। भीड़ का आलम था लोग एक दूसरे में बधे लगे हुए थे। मैदान के बाहर सभी सड़के और रास्ते जाम थे। कवि सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी ने पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल को सौंपी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री राजेंद्र राम, पूर्व विधायक उमेशचंद पाण्डे, पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, कोपागंज नगर पंचायत के चेयरमैन हेलाल अहमद, काशी विद्यापीठ के पूर्व अध्यक्ष राहुल दुबे, नगर पंचायत चिराइयाकॉट के चेयरमैन रामप्रताप यादव, डॉक्टर रमेश कुमार, अमिला के चेयरमैन अजय गुप्ता, दूधनाथ यादव इत्तायदी लोगो का जबरदसत योगदान रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदभावना कमेटी के चेयरमैन और कवि सम्मेलन के अध्यक्ष आजाद अहमद साहब ने बताया के बढ़ती हुई सांप्रदायिकता के दरमियान सदभावना कमेटी ने मुशायरे के माध्यम से पूरे प्रदेश में कौमी एकजहती का पैगाम देने का बीड़ा उठाया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव ने अपने संबोधन में सभी कवियों और शायरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा के ऐसे माहौल में जब सत्ता धारी भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम की राजनिक करके समाज में उन्माद भड़काना चाहती है ऐसे में अपलोग सदभावना की अलख घूम घूम कर जलाने में लगे है।

सभी कवियों और शायरों का स्वागत अंग वस्त्रम और फूल माला से किया गया।

कवि सम्मेलन में आए अल्पसंख्यक समाज के बुनकरों ने जिस प्रकार से सदभावना के नाम समर्थन दिया उससे अंदाजा होता है के हर कोई चाहता है के हिंदू मुस्लिम एक दूसरे के भाई की तरह मिल जुलकर रहे।

कवि सम्मेलन में जौहर कानपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, मजहर आसिफ, यासिर सिद्दिकी, असद बस्तवी, शिवशरण बन्धु, अचानक मऊवी, विकास बौखल, अबाद सुल्तानपुरी, ज्योति त्रिपाठी, राना तबस्सुम इत्त्यादि कवियों और शायरों ने भाग लिया। अंत में इस आयोजन के प्रभारी पूर्व मंत्री मुनीर खान साहब ने सभी शायरों और शोरोताओ का आभार व्यक्त किया।

मुशायरे की कमियाबी पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और महासचिव कुद्दूस अंसारी ने सभी शायरों कवियों और आयोजन में लगे सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।


Posted

in

by

Tags: