मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के थाना कोतवाली अन्तर्गत सहादतपुरा मऊ आवास पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा लगभग दो घण्टे से छापे की कार्रवाई की जा रही है। कारवाई के चलते इनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। बताया जाता है कि वाराणसी से मऊ पहुंची इनकम टैक्स की टीम ने राजीव राय को उनके आवास पर ही सुबह सात बजे से नजरबंद कर दिया है। और छापे की कार्रवाई की जा रही है।
छापे की कार्रवाई की खबर सुन बहुत से सपा कार्यकर्ताओं ने इनके घर के बाहर पहुंच हंगामा भी किया है।

सपा नेता राजीव राय के घर इनकम टैक्स का छापा
Posted
in
by
Tags: