मऊ – पुलिस लाईन मऊ में आज ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हमेशा की भांति पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई। बैठक में 25 मामले पेश हुए जिसमें तौसिफ फातिमा/मोहम्मद ज़ाहिद का केस कोर्ट में विचाराधीन है, संवाद द्वारा सुलह करवाने का अथक प्रयास करवाने का प्रयास करवाया किन्तु तौसिफ़ वह उसके अब्बू का कहना है के प्रतिवादी को जेल करवाया जाए और दन्डात्मक कार्यवाही की जाए, अतः फाईल बन्द कर दी गयी। मनीष कुमार/सरिता, अंजली भारती/वीरु में पक्षकारों की गैरहाजिरी व उदासीनता के कारण फाईल बन्द करनी पड़ी। अनुराधा गुप्ता/रविप्रकाश नामक मामले को अग्रसारित किया गया और शेष फाईलों में अगली तारीख 2-01-2021 दी गयी। बैठक में आर .आई रमाकांत पान्डे, सर्वेश दूबे ,अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरशद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा महिला आरक्षी सोनी सिंह मुस्तैदी से लगी रही।

तौसिफ फातिमा/मोहम्मद ज़ाहिद का केस कोर्ट में विचाराधीन, सुलह का प्रयास नहीं हुआ सफल
Posted
in
by
Tags: