50 बेड से अधिक वाले डॉक्टरों को अपने हास्पिटल में आक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश
मऊ- जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में प्राईवेट हास्पिटलों के डाक्टरों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में कोविड-19 वायरस के बाद वर्तमान समय में ओमिक्रोन वेरिएंट के रोक-थाम के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। तथा ओमिक्रोन वेरिएंट के रोक-थाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्राईवेट हास्पिटलों के डाक्टरों को निर्देश दिये गये कि 50 बेड से अधिक वाले डाक्टर अपने हास्पिटल में आक्सीजन प्लांट लगवायें जिससे कि आने वाली तीसरी लहर से बचाव किया जा सके। साथ ही सभी हास्पिटल अपने मेडिकल स्टोर में दवाएं की उपलब्धता अनिवार्य रूप से रखेगें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0एन0दूबे ने सभी डाक्टरों से बताया कि ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाव का सही तरीका टीकाकरण है इस लिए हास्पिटलों में आने वाले मरीजों का टीकाकरण अवश्य करायें। जिससे कि तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सकें। उन्होने यह भी कहा की शासन द्वारा जारी प्रोटोकाल का निश्चित रूप से किया जाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैण्ड पर टीम लगाकर किया जा रहा है। डब्ल्यू0एच0ओ0 के तरफ से डा0 पदम जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले समय में बचाव के दृष्टि से बार-बार हाथ धोना, फेस मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी बनाये रखना प्रमुखता होगी।
उक्त अवसर पर डा0 आर0बी0सिंह, डा0 बी0के0यादव, डा0 श्रवण कुमार, डा0 आर0एम0 मिश्रा, डा0 ओ0पी0सिंह, डा0 सत्यानन्द राय, डा0 संजय सिंह, डा0 जी0एस0सिंह, डा0 एस0एन0राय, डा0 आर0एन0अंसारी, डा0 एन0के0सिंह, डा0 इकबाल अहमद, डा0 एच0एन0सिंह सहित डाक्टर उपस्थित रहें।
