मऊ।(18 अप्रैल 2021) ज़िले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। आज रविवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में 172 नए मरीज मिले है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1010 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 831 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। जिसमें 141 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आरटीपीसीआर की 508 रिपोर्ट में 20 नए मरीज मिले हैं। साथ ही साथ ट्रू नाट से 11 मरीज मिला कर आज टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 172 पहुंच गयी। सीएमओ का कहना है कि नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 4270 पहुंच गई है। इसमें 3221 मरीज रिकवर हो चुके है। 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव कोरोना पाज़िटीव 1010 मरीजों में से 809 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है, कुल एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 312 है।
ज़िले में मिले आज इतने कोरोना पॉजिटिव
Posted
in
by
Tags: