दिसम्बर 2021 में खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि 23 दिसंबर निर्धारित

मऊ- जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ0प्र0 जवाहर भवन लखनऊ द्वारा माह दिसम्बर 2021 में प्रथम चक्र में दिनांक 12 दिसम्बर 2021 से 20 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित की गयी थी। उक्त के दृष्टिगत जनहित में माह दिसम्बर 2021 में खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 23 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित की गयी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड पर 35 किग्रा0 खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्ड से सम्बद्ध प्रति यूनिट गेहूं 03 किग्रा0 तथा चावल 02 किग्रा0 खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जायेगा तथा साथ-साथ समस्त कार्डधारकों को प्रति कार्ड 01 किग्रा0 आयोडाज्ड नमक, दाल/साबुत चना तथा 01 लीटर खाद्य तेल का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: