रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मऊ – मऊ रिक्शा चालकों पर हो रहे उत्पीड़न और उनकी समस्याओं को लेकर बुनकर नेता व ऑटो यूनियन के अध्यक्ष एकबाल अहमद अन्सारी के नेतृत्व में मंडलायुक्त आज़मगढ़ के नाम अपर आयुक्त प्रशासक को पत्रक सौपां गया।
ऑटो रिक्शा यूनियन के नेता एकबाल अहमद अंसारी ने दिए गए पत्रक में कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों का हो रहा उत्पीड़न व नगर पालिका मऊ द्वारा ऑटो स्टैंड केवल कागजों पर रहने तथा स्टैंड मुहैया न कराए जाने, मऊ नगर में चलने वाले ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा को पार्क करने, सवारी को उतारने व भरने के लिए नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा डेढ़ दशक पहले ऑटो यूनियन व नगर पालिका द्वारा यह समझौता इस शर्त पर हुआ था कि तह बाजारी खत्म कर ऑटो रिक्शा के रख रखाव व पार्किंग स्टैंड तथा ऑटो रिक्शा के ठहराव के स्थान पर टीन शेड, पेय जल की व्यवस्था कराने के लिए 1,040/- सालाना शुल्क लिया जाने के उपरांत भी आज तक नपाप मऊ द्वारा केवल शुल्क ही लिया गया।
एकबाल अहमद अंसारी ने कहा की आज तक न तो स्टैंड दिया गया और न ही पेय जल की व्यवस्था की गई।
मंडलायुक्त ने इस समस्या का निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया की शीघ्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
इकबाल अहमद ने कहा कि बार-बार नगर पालिका परिषद मऊ व जनपद मऊ के अन्य सभी लोगों को पत्र के माध्यम से एवं मिलकर स्टैंड के न होने से आ रही परेशानियों से अवगत कराया गया था परंतु ऑटो यूनियन की मांग को अनसुना करते रहे।युनियों के संरक्षक व कोसाध्यक्ष करम्न यादव ने कहा की हमे मजबूर किया जा रहा है कि हम भुख हड़ताल टेम्पू का पहिया बंद आदि का ऐलान न करना पड़े यदि हमारी समस्या का हल नही हुआ तो कड़ा कदम उठाना पडे़गा।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष मोनू सोनकर, नगर अध्यक्ष विधान सभा प्रत्याशी मुह्म्म्दाबाद 355, राजेश यादव, किसन तिवारी, रामशरीक, सोएब, लखन लाल आदि शामिल रहे।


Posted

in

by

Tags: