मऊ : रविवार को वीकली लाकडाउन के दौरान जिंदगी की रफ्तार जैसे थम सी गई है। सड़कों पर पुलिस की सख्ती के चलते लोगों ने रविवार घर पर ही बिताने में अपनी भलाई समझी। हालांकि इस दौरान कुछ इक्का दुक्का लोग सड़कों पर दिखाई दिए। लेकिन वे भी अपने जरूरी काम से निकले हुए थे। वीकली लॉकडाउन में पूरी तरह से दुकानें भी बंद रहीं और बाजार में कर्फ्यू जैसी स्थिति देखी गई।
बता दें कि मऊ में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 1010 पहुंच चुकी है। रविवार को पूरे जिले में सन्नाटे का आलम है। फिलहाल कल सोमवार की सुबह 7 बजे तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा। इस लॉकडाउन से चारों ओर जीवन थम-सा गया है।
थम सी गई ज़िन्दगी की रफ्तार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग
Posted
in
by
Tags: