कल बंटेगा टैबलेट व स्मार्ट फोन, सभी स्कूल कालेजों में सीधा प्रसारण दिखाए जाने के निर्देश

मऊ- अपर सचिव, औद्योगिक विकास अनुभाग-1 के अनुपालन में पद्रेश के युवाओ को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजनान्तर्गत दिनांक 25.12.2021 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में प्रस्तावित टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में जनपद स्तर पर प्रत्येक कालेजो में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। इस हेतु जनपद के समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी शिक्षा संस्थान, आई0टी0आई0, पालिटेक्निक, कौशल विकास, मेडिकल एवं नर्सिंग से संबंधित संस्थान दिनांक 25.12.2021 को खोलते हुए छात्र/छात्राओ की उपस्थिति के साथ ही उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराना सुनिश्चित करे।
उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी द्वारा दी गई।


Posted

in

by

Tags: