बैडमिंटन फाइनल मैच में सुपर बैडमिंटन क्लब खैराबाद रही विजेता

मऊ – एसबीएम ग्रुप सोनिया बाड़ा द्वारा आज बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। सोनिया बाड़ा के मैदान में एसबीएम ग्रुप द्वारा आयोजित इस बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत 19 दिसंबर को हुयी थी, जिसका फाइनल मैच आज सुपर बैडमिंटन क्लब खैराबाद व स्टार बैडमिंटन क्लब खैराबाद के बीच खेला गया जिसमें सुपर बैडमिंटन क्लब खैराबाद विजेता टीम बनी। इस टूर्नामेंट के स्पांसर छाया इलेक्ट्रिक, अंबानी टाइल्स, एसीसी व अल्ट्राटेक सीमेंट, जेपी बुनियाद सीमेंट हिंद ग्लास स्टोर व फिरोज टेंट की तरफ से विजेता व उपविजेता टीमों को तथा सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अनीस अहमद रंगी वह इमरान अहमद द्वारा कमेटी की तरफ से विजेता टीम को एसबीएम खेल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आई मजहर द्वारा विजेता टीम को ₹10000, उपविजेता टीम को ₹5000 व कमेटी को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹20000 नकद दिया गया।
आज के फाइनल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी व विशिष्ट अतिथि कामरेड इम्तियाज अहमद, अल्ताफ अंसारी (सपा) उपस्थित रहे। टूर्नामेंट कमेटी के डायरेक्टर हाजी सईद उर रहमान, कन्वीनर अनवर सादात, सेक्रेटरी जावेद नज़ीर व सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सकुशल आयोजन हेतु सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर मुहल्ले के वरिष्ठ नागरिक श्री सईदुल्लाह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


Posted

in

by

Tags: