मऊ – कोरोना संक्रमण की खबरों ने लोगों को भयभीत कर रखा है। इस बीमारी से भयभीत होने के बजाए अलर्ट रहने की ज्यादा जरूरत है।
कोरोना वायरस से हो रही मौतों की खबर सूनने के बाद लोग मानसिक तनाव में आ रहे हैं।
पहले जहां लाकडाउन को लेकर लोग गंभीर नहीं हो रहे थे इस बार लोग स्वयं से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना के डर से लोग एक-दूसरे के घरों में आना-जाना कम कर दिया है। फोन पर हालचाल पूछा जा रहा है।
कोरोना से बचने का सबसे सरल उपाय यही है कि अनावश्यक रूप से कहीं भी ना निकलें और बहुत आवश्यक हो तो दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
कोरोना संक्रमण से भयभीत होने के बजाए अलर्ट रहने की ज़रूरत
Posted
in
by
Tags: