मऊ – आज पश्चिमी देशों की सभ्यता व भाषा से प्रेरित होकर हमारी नयी नस्लें अपने देश की भाषा व अपने पूर्वजों की सभ्यता को भुलती जा रही है, जिसे बचाने व नयी पीढ़ी को इससे सचेत करने की आवश्यकता है। उर्दू भाषा से नयी पीढ़ी की दूरी व उर्दू भाषा नयी पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से तहफ्फुज़-ए-उर्दू फाउंडेशन उत्तर प्रदेश संस्था अपनी महत्ती भूमिका निभा रही है। इस संस्था के अध्यक्ष मौलाना सेराज अहमद कमर की संस्तुति पर लखनऊ पहुंचे सीनियर शायर व पत्रकार व लेखक अमीर हमज़ा आज़मी को उत्तर प्रदेश तहफ्फुज़-ए-उर्दू फाउंडेशन का राज्य स्तरीय संयोजक नामित किया गया है। जो उर्दू को बढ़ावा देने के लिए इस संस्था के साथ अपना योगदान देंगे, अमीर हमज़ा आज़मी तहफ्फुज़-ए-उर्दू फाउंडेशन के कन्वेनर बन उर्दू भाषा को नयी दिशा और दशा देने का प्रयास करेंगे।
ज्ञात हो कि तहफ्फुज़ उर्दू फाउंडेशन ने जनवरी 2022 से चार ज़िलों में उर्दू की कक्षाएँ शूरू किए जाने की घोषणा की है जिसमें कौम के बच्चे उर्दू सीख सकेंगे।
अमीर हमज़ा आज़मी को उत्तर प्रदेश तहफ्फुज़-ए-उर्दू फाउंडेशन के संयोजक बनाये जाने पर डॉ मो.ज़्याउल्लाह, दानिश असरी, ज़की महफूज़, जमाल अर्पण, अचानक मऊवी, डॉ इम्तियाज़ नदीम, इंजीनियर सईदुर्रहमान, सरफराज़ सिल्को, सईदुज़्ज़फर, आदि ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि अमीर हमज़ा आज़मी जिन्होंने अपना पूरा जीवन उर्दू के लिए लगा दिया है नई पीढ़ी में उर्दू के प्रति जिज्ञासा पैदा करने में अवश्य कोई ठोस कदम उठाएंगे।

अमीर हमज़ा आज़मी बने तहफ्फुज़-ए-उर्दू फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के संयोजक
Posted
in
by
Tags: