मऊ (रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर): चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के दीक्षांत समारोह की गोल्ड मेडलिस्ट जारी की गई जिसमें मऊ के छात्र मोहम्मद सालिम को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
आप को बता दें कि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसए) में 13 मेधावियों को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया, जिसमें मऊ के मिर्ज़हादीपुरा निवासी मोहम्मद सालिम ने बी.टेक (कम्पयूटर साइंस) इंजीनियरिंग फैकल्टी में तीसरी पोजिशन प्राप्त की थी, इन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
मोहम्मद सालिम ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक की पढाई सर इकबाल पब्लिक स्कूल मऊ से की उसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट डीएवी इंटर कॉलेज मऊ से किया, तत्पश्चात इन्होंने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में प्रवेश लिया जहां उन्होंने अपनी मेंहनत व लगन के बल पर ये सफलता प्राप्त कर मऊ का नाम रौशन किया है।
इनकी सफलता पर सर इकबाल पब्लिक स्कूल के मैनेजर ओज़ैर गृहस्त ने मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज हमारे शहर के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहे बल्कि उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, मऊ के छात्रों में प्रतिभाएं बहुत हैं, बस इन्हें एक सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है।

