फ्रांस में कोरोना विस्‍फोट, 2.08 लाख केस मिले, अमेरिका में रिकार्ड 4.41 लाख मामले, ओमिक्रोन से मच सकती है तबाही, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह

कोरोना महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर चेताया है। महामारी के फिर से गंभीर होने का संकेत देते हुए संगठन ने कहा कि दुनिया भर में पिछले हफ्ते कोरोना के मामलों में उससे पहले के हफ्ते की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेरिका महाद्वीप के देशों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। अमेरिका में तो कोरोना कहर बनकर टूटा है और पिछले 24 घंटे में वहां करीब साढ़े चार लाख नए मामले पाए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को जारी अपनी साप्ताहिक महामारी संबंधी रिपोर्ट में कहा कि 20 से 26 दिसंबर के बीच दुनियाभर में करीब 50 लाख नए मामले सामने आए। इनमें से आधे से अधिक मामले यूरोप में आए जिनकी संख्या 28.4 लाख थी। हालांकि यूरोप के मामलों में एक सप्ताह से पहले की तुलना में केवल तीन प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।


Posted

in

by

Tags: