कोरोना की दो लहरें झेलने के बाद हर इंसान घबराया हुआ है। विदेश में ओमीक्रोन के मामले सामने आने के बाद इसका असर शहर के स्कूलों में भी दिखने लगा है। वहीं शिक्षा विभाग भी इसको लेकर सर्तक हो गया है। शासन ने संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआइओएस को पत्र के जरिए निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल प्रबंधन को निर्देशित कर अब छात्रों को अभिभावकों की सहमति से ही स्कूल में प्रवेश दें। साथ ही विद्यालयों में प्रवेश और कक्षाओं के दौरान समय-समय पर सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो। फिलहाल स्कूल प्रबंधन को पूर्व में शासन से जारी कोविड गाइडलाइन का ही पालन करना है। कक्ष में छात्रों के बैठने के दौरान दो गज की दूरी के हिसाब से सीटिंग व्यवस्था के निर्देश हैं। अगर स्कूल में एक से ज्यादा प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग कर ही प्रवेश दिया जाए।
कोरोना काल में आनलाइन मोड पर ही छात्रों की पढ़ाई हुई। अचानक इस प्रक्रिया को अपनाने में कुछ दिक्कतें आईं लेकिन, अब कई जगहों पर ओमीक्रोन के मामलों को स्कूल प्रबंधन को अभी से रणनीति बनाकर स्कूल में आनलाइन पढ़ाई शुरुआत करने की जरूरत है। अभी से इसकी तैयारी करने पर जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन या अन्य संसाधन नहीं भी होंगे तो वे उनके लिए तैयारी कर सकते हैं।

ओमिक्रोन की लहर:ओमिक्रोन के कारण यूपी में बंद हो सकते हैं स्कूल! , शिक्षा विभाग के नए निर्देश से मिल रहे संकेत
Posted
in
by
Tags: