तस्करी करके पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे 31 कछुओं को इंदारा आरपीएफ ने किया बरामद

अजमेर से किशनगंज जा रही गरीबनवाज एक्सप्रेस ट्रेन में रखा गया था कछुओं से भरी बोरी

कोपागंज (मऊ)- तस्करी के जरिए पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे 31 जीवित कछुओं को जनपद मऊ की इंदारा आरपीएफ ने रेलवे बोगी से बरामद कर बड़ी सफलता हासिल किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अजमेर से बिहार के किशनगंज जा रही गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान एस-4 बोगी के शौचालय के पास लावारिस हालत में एक बोरी रखी मिली। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने बोरी पर अपना दावा नहीं किया। इंदारा रेलवे स्टेशन पर उतारकर जब बोरी चेक की गई तो उसमे से 31 की संख्या में जीवित हालत में कछुए मिले जिन्हे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
इंदारा आरपीएफ चौकी प्रभारी श्री एच.एन. तिवारी ने बताया की ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर ज्वलनशील पदार्थ तथा विस्फोटक आदि की जांच की जा रही है, उसी नियमित जांच के क्रम में कछुओं की बरामदगी हो सकी है।
इंदारा जंक्शन आरपीएफ की टीम के हेड कांस्टेबल राजेश राय एवं मोहम्मद अली ने बोरी को इंदारा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारकर जब छानबीन किया तो उसमें 31 कछुए जीवित हालत में मिले।
आरपीएफ प्रभारी श्री एच.एन. तिवारी ने बताया कि कछुआ तस्करी पर अंकुश लगाने के
लिए हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।


Posted

in

by

Tags: