बुनकरों की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में बुनकरों एवं आम उपभोक्ताओं की बिजली समस्या को लेकर अधिशासि अभियंता विद्युत वितरण प्रथम खण्ड को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांग बुनकरों के पासबुक पर फ्लैट रेट पर बिजली ना जमा होना एवं आर सी काटकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जब की उत्तर प्रदेश सरकार एवं बुनकर नेताओ के बीच आम सहमति बनी थी जिसमें फ्लैट रेट पर बिजली बिल जमा करने की बात कही गई थी लेकिन बिजली विभाग मनमानी कर रहा है। आम बिजली उपभोक्ता का बिजली बिल बढ़ कर आ रहा है जिस पर मीटर रीडर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे बिजली उपभोक्ता को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा यदि बिजली विभाग इन विषयों पर अमल नहीं करता है तो शहर कांग्रेस कमेटी आने वाले समय में बृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता असद नोमानी ने कहा की बिजली विभाग द्वारा बुनकरों से बिजली बिल के नाम पर फर्जी तरीके से धन उगाही कर रहा है जिससे बुनकर परेशान है इस मामले का हल जरूरी है। शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा की बिजली विभाग शहर के अंदर मनमाने ढंग से बुनकर समुदाय को परेशान कर रहा है जिससे बुनकरों में काफी आक्रोश है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संजय यादव शहर उपाध्यक्ष रमन पांडेय रवि खंडेलवाल व्यपार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशिकांत राय पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव प्रेमचंद चौहान शहर महासचिव संजय चौहान वकील अहमद अंसारी शमीम अहमद महिला नेता सीमा परवीन सुभाष गुप्ता आफताब सिधिकी साहिबे आलम शमशूल हसन इकबाल अहमद सालीम खान,एमामुदिन मौजूद थे


Posted

in

by

Tags: