कोविड-19 की तृतीय लहर से बचाव के लिए डीएम ने की बैठक, सभी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मऊ- जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कोविड-19 की तृतीय लहर से बचाव के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जितने भी शॉपिंग कम्पलेक्स एवं जो भी बड़ी दुकाने है वह अपने यहा एक रजिस्टर रखें, वहॉ पर आने वाले व्यक्तियो के नाम, पता, मोबाइल नम्बर इत्यादि अवश्य नोट करे, इसके उपरान्त मास्क, सोशल डिस्टेसिंग एवं थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था सुनिश्चत करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य विभागो के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अपने विभाग के पब्लिक एड्रेस सिस्टम को तत्काल सक्रिय करे। उन्होने ने निर्देश दिया कि पुनः सूचनाओ का प्रसारण लगातार करे जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा वार्ड निगरानी समिति एवं ग्राम निगरानी समिति को भी पुनः सक्रिय करने एवं सेनेटाईजेशन की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पतालो में आक्सीजन एवं वेन्टीलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि डाक्टरो एवं किसी अन्य कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की उपेक्षा की जाती है तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी इसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड-19 से बचाव हेतु समस्त तैयारियो को पुनः प्रारम्भ करने के निर्देश दिय गये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानो पर मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाये, बाजरो में मास्क नही तो सामान नही का पालन कराया जाये। जिलाधिकारी द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियो के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन्स का पालन कराने एवं हाई रिक्स वाले देशो के यात्रियो का अनिवार्य रूप से आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट कराने के निर्देश दिये। स्कूल, कालेज तथा शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक एवं प्रधानाध्यापक स्कूल/कालेजो में छात्र में मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ-साथ सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चत कराने के भी निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: