इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों का मऊ में “संगम”

एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ का पुरातन छात्र सम्मेलन, एक दूसरे से मिल शेयर की यादें

मऊ – इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की युनियन ‘एयू स्टूडेंट्स “संगम” मऊ’ ने अपना पहला पुरातन छात्र सम्मेलन व सम्मान समारोह आज ग्रीन पैलेस मऊ में आयोजित किया, जिस में जुनियर छात्रों ने अपने पचास साठ साल पुराने सीनियर को पाकर अपने अपने विचार साझा किया तत्पश्चात सभी को रात्री भोज भी कराया गया।
इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ कर अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मऊ डाइट में उर्दू प्रवक्ता रैहान सईद, महराजगंज डाइट में उर्दू प्रवक्ता अरशद जमील, रामपुर डिग्री कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद कासिम, देहरादून में अंग्रेज़ी प्रवक्ता अब्दुल अहद, कामर्स से टीजीटी क्वालीफाई मोहम्मद आबिद, प्राइमरी अध्यापक राशिद मुख्तार सहित सीए व नेट/जेआरएफ क्वालीफाई करने वालों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 1966, 1976 बैच के अपने सीनियर्स को पाकर छात्र काफ़ी उत्साहित थे।
पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहम्मद काशिफ ने एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ द्वारा इस सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ये युनियन छात्रों को एक प्लेटफार्म पर लायी है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है, आगे उन्होंने कहा कि मऊ में जितने मदरसे हैं शायद पूरे भारत में उतने कहीं नहीं हैं अब मऊ में एक विश्वविद्यालय भी होना चाहिए बलिया, आज़मगढ़, जौनपुर, वाराणसी हर जगह विश्वविद्यालय स्थापित हो गए लेकिन मऊ इससे आज भी अछूता है, अब इस युनियन के माध्यम से मऊ में भी विश्वविद्यालय खोलवाने के लिए प्रयास करने की बात कही।
मुमताज़ अहमद गंगोत्री ने युनियन द्वारा कराए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और युनियन को एकजुट होकर आगे ले जाने पर बल दिया।
मास्टर नसीम अहमद (मुस्लिम इंटर कालेज) ने छात्रों के इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा विश्वास दिलाया कि युनियन में जो भी समस्या आएगी उसे मिलकर बैठकर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा आगे उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को युनियन से जोड़ने की बात कही।
हबीब जनता ने आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए युनियन द्वारा आर्थिक सहायता करने पर अपने विचार प्रकट किए।
डॉ नफीस अब्दुल हकीम ने युनियन से जुड़े अपने विचार साझा किए।
एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के अध्यक्ष लियाक़त अली ने युनियन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में सहायता करना व इलाहाबाद पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए गाइडलाइन, रहने खाने की व्यवस्था करना आदि है, और ये युनियन शिक्षा के क्षेत्र में 2015 से काम कर रही है।
सेक्रेटरी सईदुज़्ज़फर ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज के पुरातन छात्रों के सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इलाहाबाद से पढ़े हुए सभी छात्रों को एक मंच मिले और अपने जुनियर व सीनियर्स को पहचान सकें इस तरह के कार्यक्रम हर साल ठंड की छुट्टियों में कराने पर भी बल दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन ज़की अहमद एडवोकेट ने किया
इस अवसर पर एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के अभिभावक के रूप में इफ्तिखार अहमद, अशफाक शिमला, अबुलहसन, सईद अहमद, डॉ अबू ज़फर, डॉ हम्माद, नौशाद एटलस के अतिरिक्त मोहम्मद असलम, उपाध्यक्ष अताउर्रहमान, मीडिया प्रभारी आमिर अब्दुल हई, मोहम्मद दानिश, आदिल सुमन, होज़ैफा शिमला, वसीम अख्तर, डॉ खालिद, रईस परिवार, मो आमिर, मोहम्मद राशिद, अफ्फान अरशद, शकील युनाइटेड, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद ताहिर, शहज़ाद आदि उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: