इंटर तक के सभी स्कूल-कालेज 16 तक बंद करने का आदेश, आनलाईन चलेंगी कक्षाएँ

मऊ – कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव एंव शीतलहर के दृष्टिगत छात्र हित आपदा प्रबंधन अधिनियम एंव उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एंव महामारी अधिनियम 2020 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत जनपद मऊ के कक्षा 12 तक के समस्त बोर्डों के समस्त विद्यालय (राजकीय/निजि/ अशासकीय सहायता प्राप्त/ मदरसे/ संस्कृत विद्यालय) कल 6 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक छात्रों हेतु बंद करने का आदेश ज़िलाधिकारी मऊ द्वारा दिया गया है। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। कोविड टीकाकरण हेतु उक्त कक्षाओं के अध्ययनरत 15 से 18 वर्ष के छात्रों को उक्त अवधि में मात्र टीकाकरण हेतु विद्यालय में बुलाया जा सकेगा।


Posted

in

by

Tags: