मऊ – उत्तर प्रदेश शासन ने आईपीएस अफसरों के बाद अब आईएएस अफसरों की तबादले की सूची जारी कर दी है। शासन में कई जनपदों के डीएम को हटाकर नए डीएम की तैनाती की है जिसमें मऊ जनपद के जिलाधिकारी को स्थानांतरण विशेष सचिव नगर विकास के पद पर कर दिया गया है इनके स्थान पर अमेठी के डीएम अरूण कुमार को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विशेष सचिव खाद्य एवं रसद राकेश कुमार मिश्रा अब डीएम अमेठी होंगे। डीएम आजमगढ़ राजेश कुमार अब मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर होंगे। मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी को डीएम आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है। डीएम बलिया अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनाया गया है। डीएम शाहजहांपुर इंद्र विक्रम सिंह को अब डीएम बलिया होंगे। निदेशक भूमि अध्याप्ति, राजस्व परिषद के पद पर तैनात रहे उमेश प्रताप सिंह को डीएम शाहजहांपुर बनाया गया है।

आईएएस अफसरों का तबादला, मऊ के डीएम होंगे अरूण कुमार
Posted
in
by
Tags: