मऊ- नवागत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज दिनांक 06 जनवरी,2022 को जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी मऊ के पद का कार्यभार ग्रहण किया। यह 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं, इसके पहले वे अमेठी में जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थे।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

नवागत जिलाधिकारी पहुंचे मऊ, कार्यभार किया ग्रहण
Posted
in
by
Tags: