डीएम ने किया खेल सामग्री का वितरण

मऊ – सशक्त कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण समारोह जनपद के एन0आई0सी0 कलेक्ट्रेट मऊ मे जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा महिला एवं युवक दलों को खेल किट वितरण कर जनपद में शुभारंभ किया गया। जनपद में कुल 119 युवक दल तथा 129 महिला दलों का चयन किया गया है। जिसमें 5 महिला दल गरिमा विश्वकर्मा, जिज्ञासा यादव, कवितांजलि यादव, शशिकला चौहान एवं पूनम यादव तथा पांच पुरुष दल जिसमें नीरज, रामकेवल चौहान, पंकज जयसवाल, अवनीश कुमार को खेल किट दी गई । प्रत्येक खेल किट में पांच वाली बाल एक वॉलीबाल नेट चार फुटबॉल एक इन्फ्लेटर दो चेस्ट एक्सपेंडर केवल पुरुष दल के लिए चार स्किपिंग रोप केवल महिला दल के लिए दिया गया। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक, जिला सूचना अधिकारी डॉ धनपाल सिंह सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: