पालिकाध्यक्ष ने नये सफाई वाहनों को दिखायी हरी झण्डी, कहा नगर की सफाई व्यवस्था होगी और सुदृढ़

मऊ। आज प्रातः 11.30 बजे पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सफाई निरीक्षक नरेन्द्र कुमार व सत्य प्रकाश एवं सभासदों की उपस्थिति में पाँच अदद टैम्पू, 01 अदद डम्पर ट्रक, एक अदद मिनी पोकलैण्ड (रोबोट), 01 अदद मिनी लोडर, 01 अदद कन्टैनर प्लेसर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ श्री पालकी ने इन गाड़ियों को सफाई विभाग को समर्पित कर दिया।
पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने नगर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुये कहा कि हम मऊ शहर को सुन्दरीकृत कर इसके स्वरूप को चमचमाता हुआ देखना चाहते हैं जिस में आप सभी नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज हमने इन गाड़ियों को सफाई विभाग को समर्पित कर मन्तब्य की ओर रवाना किया है।
इस अवसर पर सभासदगण विनोद गुप्ता, नसीम अख्तर, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सफाई निरीक्षक नरेन्द्र कुमार व सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहें।


Posted

in

by

Tags: