आचार संहिता उल्लंधन में पार्टी विशेष के नेता व अन्य के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आचार संहिता उल्लंधन करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 13.01.2022 को थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा एक पार्टी विशेष के नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू व अन्य के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 28/22 धारा 171एफ, 188, 269 भादवि0 तथा धारा 3 माहामारी अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त द्वारा ग्राम बढ़ुआ गोदाम से लेकर बनदेवी मंदिर रोड पर कुछ मकानों के दीवारों पर मकान मालिक के अनुमति के बगैर चुनाव प्रचार सम्बन्धित वाल राईटिंग की गयी थी। जिसको थाना स्थानीय पुलिस द्वारा विडियो ग्राफी करवाते हुए मिटवाया गया तथा उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।


Posted

in

by

Tags: