अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति फार्म पिछले वर्ष की मार्कशीट न आने से उनका फॉर्म छात्रवृत्ति कार्यालय द्वारा अस्विकार कर दिए जाने तथा कुछ विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति फार्म विद्यालयों के लगातार बंद होने से फॉर्म जमा करने से वंचित रह गए तथा अनेक विद्यार्थियों का निरस्त छात्रवृत्ति फार्म संशोधन के लिए कॉलेज में इसलिए नही जमा हो रहा है क्योंकि कॉलेज से समाज कल्याण विभाग के लिए अग्रसित करने की तिथि समाप्त होना और विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति आवेदन की स्टेटस शो नही होने के कारण जिले के हजारों विद्यार्थी अपने फॉर्म को लेकर परेशान हैं जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के कार्यकर्ताओ ने समाज कल्याण विभाग अधिकारी को छात्रवृत्ति की समस्या और फॉर्म को अग्रसित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने में अभाविप बलिया विभाग के विभाग सहसंयोजक सुधांशु सिंह, छात्रनेता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शुभम गुप्ता मोदी, जिला सहसंयोजक ओमकार, कॉलेज इकाई सहमंत्री अमित होता, राज आदि रहे।

छात्रवृत्ति समस्या को लेकर विद्यार्थी परिषद मऊ ने सौंपा ज्ञापन
Posted
in
by
Tags: