मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में छोटे लोहिया जनेश्वर की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व और ब्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहाकि जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं के गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1953 में इलाहाबाद पहुंचे जो उनका कार्यक्षेत्र रहा। जनेश्वर को आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ आगे बढ़ने में दिखी और समाजवादी आंदोलन में इतना पगे कि उन्हें लोग ‘छोटे लोहिया’ के तौर पर ही जानने लगे।
जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहाकि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाजवाद की चिंतन में गुजरा। युवा अवस्था में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक कला वर्ग में प्रवेश लेकर हिन्दू हास्टल में रहकर पढ़ाई शुरू किए और छात्र राजनीति से जुड़े। छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कई आंदोलन छेड़े जिसमें छात्रों ने उनका बढ-चढ़ कर साथ दिया। 1967 में उनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ। वह जेल में थे तभी लोकसभा का चुनाव आ गया। छुन्नन गुरू व सालिगराम जायसवाल ने उन्हें फूलपुर से विजयलक्ष्मी पंडित के खिलाफ चुनाव लड़ाया। चुनाव सात दिन बाकी था तब उन्हें जेल से रिहा किया गया। चुनाव में जनेश्वर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विजय लक्ष्मी पंडित राजदूत बनीं। फूलपुर सीट पर 1969 में उपचुनाव हुआ तो जनेश्वर मिश्र सोशलिस्ट पार्टी से मैदान में उतरे और जीते। लोकसभा में पहुंचे तो राजनारायण ने ‘छोटे लोहिया’ का नाम दिया। वैसे इलाहाबाद में उनको लोग पहले ही छोटे लोहिया के नाम से पुकारने लगे थे। समाजवादी पार्टी में वह पार्टी मुखिया मुलायम यादव के साथ रखकर आंदोलन चलाया कई बार सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर थे। उनका जीवन ईमानदारी में बिता और वह खुद अपना मकान तक नहीं बनवा सके। पूरा जीवन सामाजिक सेवा में गुजरा। ऐसे महान ब्यक्तित्व के मार्ग पर चलकर ही देश को खुशहाली के रास्तों पर लाया जा सकता है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, विनोद तिवारी, डा जय प्रकाश यादव, राजेश यादव, विधान सभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू, योगेन्द्र, पंकज उपाध्याय, जय प्रकाश यादव,राम नगीना कवि, शंभू सोनकर,विजय यादव, अरविन्द चौहान, शशी राज यादव,जुबैर अंसारी, आदिल अनीस, जयानंद यादव, धर्मेन्द्र यादव बिहारी आदि नेता उपस्थित थे।

सपा कार्यालय पर मनायी गयी छोटे लोहिया जनेश्वर की पुण्यतिथि
Posted
in
by
Tags: