मऊ – मऊ के कैम्ब्रिज स्कूल की एक छात्रा ने एएमयू कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छोटी सी उम्र में ही अपने माता-पिता का सर फख्र से ऊंचा कर दिया।
मऊ के मुहल्ला छित्तनपुरा निवासी हाजी वसीम अख्तर की पुत्री जुबिया वसीम ने एएमयू के कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अभिभावकों के साथ ही अपने कैम्ब्रिज स्कूल व उसके अध्यापक/अध्यापिकाओं को देते हुए जुबिया ने बताया कि सभी के सहयोग से ही ये सफलता प्राप्त की है और विशेषकर कैम्ब्रिज स्कूल के मैनेजर साजिद सर ने बताया था कि अगर अभिभावक, समाज और स्कूल मिल जाए तो बच्चे को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता, मैंने इसी को अपना जीवन लक्ष्य माना और सफलता प्राप्त की।

जुबिया वसीम ने एएमयू कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर छोटी सी उम्र में बढ़ाया मान
Posted
in
by
Tags: