मऊ। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका कर्मियों ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को कोविड-19 से बचाव हेतु नगर पालिका की ओर से लगातार तीसरे दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर के प्रत्येक वार्डों में नाली/नालों एवं रास्तों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ सेनिटाइजे़शन का कार्य किया गया।
पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तय्यब पालकी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी सफाई नायकों को नगर के प्रत्येक गलियों एवं नालियों की सफाई कर सेनिटाईज़र, मैलेथियान, ब्लीचिंग आदि दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से निदेवन करते हुए कहा है कि कोरोना के मामले पुनः तेजी से बढ़ रहे है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए आप सभी सावधानी व सतर्कता बरतें। सोशल डिस्टंेसिंग का पालन करें, दो गज की दूरी बनाये रखे, बार-बार हाथों को सेनिटाइज़र/साबुन से साफ करें, मास्क का प्रयोग करें, एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, स्वच्छता बनाये रखे। उन्होने कहा कि इस युद्ध को सभी मिलकर लड़े, क्योंकि सामूहिक प्रयास, एकजुटता एवं आम जनमानस के सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।
सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश ने कहा कि नगर के सभी 39 सेक्टरों/42 वार्डों के साथ-साथ कंटेनमेंट क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पालिका सफाई कर्मी साफ-सफाई व सेनिटाइजे़शन का कार्य कर रहें है।
नगर पालिका द्वारा शहर को सैनेटाइज़ करने का कार्य लगातार जारी
Posted
in
by
Tags:
