सुबह से ही सता रही थीं ठंडी हवाएं, रात होते ही हुयी बारिश

मऊ – बीते कई दिनों से मौसम में ठंडक बरकरार है दो दिन पहले मौसम में कुछ नरमी देखने को मिली लेकिन गुरुवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों का डेरा देख हर कोई ये कयास लगा रहा था कि बारिश हो सकती है। सुबह से ही ठंडी हवाएं लोगों को सता रही थीं, रात होते ही बारिश ने सोने पर सुहागा का काम कर दिया।आज सुबह से ही मौसम की बेरुखी जारी रही। रात में हुयी बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गयी है।हालांकि इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बारिश ज्‍यादा होती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश अधिक होती है या ओले पड़ते हैं तो काफी नुकसान हो सकता है। हालोंकि आसमान में अभी भी बादल छाये हुए हैं जिससे किसानों के मन में डर बना हुआ है।


Posted

in

by

Tags: