मऊ (रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर :8009543112)
“कौन यहां रहने आया है बरसों बरस” , “सब को एक ना एक दिन जाना है आखिर” , जैसी शायरी लिखने वाले शायर, बज़्म-ए-शेरो अदब मऊ के सदर (अध्यक्ष) व शहर मऊ के प्रख्यात बुजुर्ग शायर एहसान आज़मी ने कल देर शाम इस दुनिया को अलविदा कह दिया, इनके देहांत की खबर सुनते ही मऊ की अदबी दुनिया में एक शोक की लहर दौड़ गई।
मऊ के डोमनपुरा (फैज़ी गेट) निवासी शायर एहसान आज़मी का काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका कल 3 फरवरी 2022 की देर शाम देहांत हो गया और जनाज़े की नमाज़ आज 4 फरवरी को जुमा बाद ईदगाह अहलेहदीस में अदा की गयी जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की, इनकी तदफीन इनकी पैतृक कब्रिस्तान भटकुआं पट्टी मोड़ स्थित कब्रिस्तान में हुयी।

शायर एहसान आज़मी नहीं रहे, दुनिया को कहा अलविदा
Posted
in
by
Tags: