11 फरवरी से चलेगी छपरा-मऊ पैसेंजर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05443/05444 छपरा-मऊ-छपरा अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन निम्नवत् किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05443 छपरा-मऊ दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 11 फरवरी, 2022 से प्रतिदिन छपरा से 16.00 बजे प्रस्थान कर टेक निवास से 16.10 बजे, कोपा सम्होता से 16.18 बजे, दाउदपुर से 16.27 बजे, एकमा से 16.36 बजे, महेन्द्रनाथ से 16.43 बजे, चैनवा से 16.48 बजे, दुरौंधा से 16.57 बजे, पचरूखी से 17.08 बजे, सीवान से 17.40 बजे, जीरादेई 17.48 बजे, करछुई से 17.55 बजे, मैरवा से 18.02 बजे, बनकटा से 18.10 बजे, भाटपार रानी से 18.19 बजे, नोनापार से 18.28 बजे, भटनी से 19.10 बजे, पिवकोल से 19.17 बजे, सलेमपुर से 19.35 बजे, लार रोड से 19.54 बजे, तुर्तीपार से 20.06 बजे, बेल्थरा रोड से 20.16 बजे, गोविन्दपुर दुगौली 20.25 बजे, किड़िहरापुर से 20.32 बजे, चकरा रोड से 20.41 बजे तथा इंदारा से 20.53 बजे छूटकर मऊ 21.15 बजे पहुँचेगी ।
वापसी यात्रा में 05444 मऊ-छपरा दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 10 फरवरी, 2022 से प्रतिदिन मऊ से 05.00 बजे प्रस्थान कर इंदारा से 05.13 बजे, चकरा रोड से 05.22 बजे, किड़िहरापुर से 05.30 बजे, गोविन्दपुर दुगौली से 05.39 बजे, बेल्थरा रोड से 05.48 बजे, तुर्तीपार से 05.57 बजे, लार रोड से 06.05 बजे, सलेमपुर से 06.19 बजे, पिवकोल से 06.28 बजे, भटनी से 07.05 बजे, नोनापार से 07.12 बजे, भाटपार रानी से 07.20 बजे, बनकटा से 07.29 बजे, मैरवा से 07.37 बजे, करछुई से 07.45 बजे, जीरादेई से 07.51 बजे, सीवान से 08.10 बजे, पचरूखी से 08.22 बजे, दुरौंधा से 08.32 बजे, चैनवा से 08.41 बजे, महेन्द्रनाथ से 08.47 बजे, एकमा से 08.53 बजे, दाउदपुर से 09.10 बजे, कोपा सम्होता से 09.30 बजे तथा टेकनिवास से 09.50 बजे छूटकर छपरा 10.10 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर. डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।


Posted

in

by

Tags: