मऊ (रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर)- लॉकडाउन में घर में कैद हुए 10 वर्ष से कम उम्र के मुस्लिम बच्चों ने रोजा रखा। मऊ के मुहल्ला डोमन पुरा (चमन पुरा) निवासी अबूज़र अंसारी के छ वर्षीय पुत्र शाह फहद अंसारी, मुहल्ला रघुनाथ पुरा (कल्याण सागर) निवासी दस वर्षीय लारैब समी, मुंशीपुरा मखनवा निवासी शादाब अफरोज़ की सात वर्षीय पुत्री ज़रीया शादाब व कोपागंज निवासी राशिद असरार की आठ वर्षीय पुत्री सोहैमा राशिद ने रोज़ा रखकर खुदा से दुआ मांगी कि अल्लाह जल्दी से फिज़ा में पहले जैसी रौनक लौटा दे। इन बच्चों ने रोज़ा रख कर रोज़े के नियमों का पालन करने के साथ पांचों वक्त की नमाज़ भी अदा की।
बच्चों ने स्वयं ही बड़ों से इबादत की प्रेरणा लेकर रोजे रखे।

नन्हे रोज़ेदारों ने मांगी दुआ, खुदा फिज़ा में पहले जैसी रौनक लौटा दे
Posted
in
by
Tags: