मऊ – जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिला अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी कक्ष में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामांकन की तैयारियों को लेकर सभी रिटर्निंग ऑफिसरो के साथ बैठक संपन्न हुई ।
उप निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विधानसभा हेतु अलग-अलग नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन हेतु न्यायालय कक्ष बनाए गए हैं, संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए गए कि अपने विधानसभा से संबंधित न्यायालय कक्षो का निरीक्षण कर ले और नामांकन से संबंधित प्रक्रिया में यदि किसी भी प्रकार की कमी हो तो उसे तत्काल पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक न्यायालय कक्षो में सीसीटीवी कैमरा, दिवाल घड़ी, कंप्यूटर बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था कर ली गई है। उप निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 10 फरवरी 2022 को निर्वाचन अधिसूचना जारी की जाएगी अधिसूचना जारी होने के दिनांक से ही नाम निर्देशन पत्र दिनांक 17 फरवरी 2022 तक प्रत्याशी अथवा निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा प्राप्त एवं प्रस्तुत किए जा सकेंगे, साथ ही नाम निर्देशन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। निर्देशन पत्रों की खरीदारी एवं नामांकन करने का समय पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 18 फरवरी 2022 को समस्त प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 21 फरवरी 2022 को समय 3:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक आवंटन दिनांक 21 फरवरी 22 को अपराहन 3:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम का मिलान मतदाता सूची से अवश्य करें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन निश्चित रूप से किया जाना है। सभी रिटर्निग अफिसरों को यह भी बताया गया कि प्रत्याशियों के द्वारा चुनावी दौरान किए गए खर्चो का लेखा-जोखा रखा जाना है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिये गए कि मतदाता ऐप पर सक्रियता बनाने रखें।
समस्त रिटर्निग अफसरों को निर्देशित किया गया कि अपने तहसीलों से संबंधित लेखपालों को लिखित रूप में कार्य दें, जिससे कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके ।
उक्त अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, अपर संख्या अधिकारी रजनीश कुमार सिंह सहित समस्त रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे हैं।
